अगले सप्ताह से गिरेगा झारखंड का पाराशुरू हुई सुबह-शाम की ठंड

झारखंड:-28 अक्टूबर के बाद न्यूनतम पारे में तेजी से आएगी गिरावट, शुरू हुई सुबह-शाम की ठंड

रांची:- में सुबह शाम की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक अगले 15 दिनों तक रांची में बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

❄️वहीं 22-28 अक्टूबर तक उच्चतम तापमान में किसी प्रकार के कोई बदलाव की संभावना नहीं है।
इस दौरान राज्य का उच्चतम तापमान औसतन 28-34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

❄️मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 अक्टूबर से न्यूनतम पारे में गिरावट शुरू हो जाएगी।

❄️इस दौरान यह 16-22 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा।

❄️इसके कारण अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से ही राज्य में ठंड बढ़ सकती है।

Share Now

Leave a Reply