झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी की हुई बैठक ,प्रमंडलीय सचिव बने कुर्बान अली

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के संगठन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रमंडलीय अध्यक्ष रामानुज शर्मा प्रमंडलीय सचिव कुर्बान अली उपाध्यक्ष शज्योति कांडुलुना कोषाध्यक्ष अजय कुमार प्रमंडलीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनौवर हुसैन, अरुण सिन्हा, दाशिन अब्दुल्ला, महावीर मिश्र और सुनिला रोजी बाखला को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इससे पूर्व कुर्बान अली ने रांची जिला में संघ के उपसंयोजक और प्रमंडलीय संयोजक के पद पर संघ के दायित्व को बखूबी से निभाया। इस अवसर संघ के महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय ने नवनियुक्त प्रमंडलीय कार्यकारणी टीम को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल सभी जिलों में शिक्षक,कर्मी और विद्यालय हित में संघ के विस्तार पर जोर दिया।रांची जिला संघ के जिला अध्यक्ष सफदर इमाम और जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह सहित जिला कार्यकारणी के सभी सदस्यों ने कुर्बान अली को प्रमंडलीय सचिव चुने जाने पर हार्दिक बधाई दिए।

Share Now

Leave a Reply