झारखंड: पति ने मजदूरी कर पत्नी को पढ़ा लिखा कर बनाया नर्स, दूसरे के साथ हुई फरार

उत्तर प्रदेश की पीसीएस पदाधिकारी ज्योति मौर्य का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है. इसी की तर्ज पर साहिबगंज की रहने वाली कल्पना भी अपने बेरोजगार पति को छोड़कर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि बांझी बाजार निवासी कन्हाई पंडित की शादी करीब 14 साल पहले कल्पना देवी नाम की लड़की से हुई थी. दोनों का एक 10 साल का लड़का भी है.

कन्हाई पंडित ने बताया कि उसकी पत्नी बीते 14 अप्रैल को अपने मायके जाने का बोलकर गई थी पर जब शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो उसने खोजबीन शुरू की गई. ससुराल वालों ने बताया कि कल्पना यहां नहीं आई है. काफी खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. इसके बाद कन्हाई पंडित ने बोरियो थाना में पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पति कन्हाई पंडित के मुताबिक शादी के बाद पति से पढ़ाई करने की जिद करने लगी। पत्नी की जिद के बाद उसने काफी मुश्किल से उसने पत्नी को जमशेदपुर के एक नर्सिंग कॉलेज से एएनएम की पढ़ाई करायी। पति कन्हाई पंडित के मुताबिक पत्नी को पढ़ाने में उस पर लगभग दो लाख रुपये का कर्ज हो गया। बढ़ते कर्ज को देखते हुए उसने अपनी पत्नी के कहने पर गुजरात कमाने चला गया। इस बीच उसकी पत्नी साहिबगंज में ही जुमावती नर्सिंग होम में बतौर नर्स काम करने लगी।

पत्नी की बेरूखी से तंग आकर अब कन्हाई पंडित अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगा रहा है। पीड़ित ने साहिबगंज जिला अदालत, उपायुक्त और एसपी के पास शिकायत दर्ज कराई है। न्याय की गुहार लगाई है। उसने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी साहिबगंज से गुहार लगाते हुए पत्नी कल्पना कुमारी और उसके परिवार पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

Share Now

Leave a Reply