झारखंड स्थापना दिवस आज CM हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर किया माल्यार्पण

झारखंड स्थापना दिवस आज राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मौके पर धरती आबाद बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि 15 नवंबर 1875 को ही झारखंड के मौजूदा खूंटी जिला के उलिहातू गांव में बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था। 9 जून 1900 को निधन के बाद भगवान बिरसा मुंडा की अंत्येष्टि मौजूदा कोकर स्थित डिस्टलेररी पुल के पास की गई थी।

मुख्यमंत्री ने धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात सोशल मीडिया ट्विटर (एक्स) पर लिखा कि धरती आबाद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत-शत नमन। रांची में भगवान बिरसा मुंडा की समाधित स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि झारखंड भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती मना रहा है।

स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2:00 बजे होगी। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड सरकार के तमाम मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा।

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद और समन्वय समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे होंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

Share Now

Leave a Reply