झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। ठंड से राहत मिली तो राज्य के कई जिलों का तापमान इतनी तेजी से आगे बढ़ा की गर्मी परेशान करने लगी। जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटिग्रेड तक पहुंच गया। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया।
रांची में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। संभावना जताई जा रही है कि 8 और 9 मार्च को झारखंड के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र रांची के प्रमुख अभिषेक आनंद ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि 6 मार्च यानी सोमवार को झारखंड के दक्षिणी, पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे।
बुधवार 8 मार्च (होली के दिन) राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गयी है। अगले दिन यानी 9 मार्च को झारखंड के उत्तर- र-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।
60 साल के ससुर के साथ भागी 21 साल की बहू, पढ़े पूरी खबर
राज्य के कई जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे। जबकि होली के दिन 8 मार्च को बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के अनुसार 6 मार्च को जमशेदपुर, चाईबासा और रांची समेत कई जिलों में आंशिक बादल छाए रह सकते है। जबकि 7 मार्च को रांची समेत कई जिलों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है।
हल्की बारिश का सिलसिला 9 मार्च को भी जारी रहने की संभावना है। जबकि 10 मार्च को भी राज्य के कई हिस्से में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।