IPL 2022: दिल्ली केपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर, जीत के साथ शुरुआत की

आईपीएल-15 के दूसरे मैच में हुए रोमांचक मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया है.

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया था. मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 177 रन बनाए.

दिल्ली कैपिटल्स ने दस गेंदें शेष रहते 179 रन बनाए. एक समय दिल्ली कैपिटल्स के तीन विकेट सिर्फ़ 32 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 178 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था. शुरुआत में लड़खड़ाई दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल और ललित यादव की शानदार पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीन ली.

जिसके बाद दूसरी पारी में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ों ने भी तेज़ शुरुआत की. पहले विकेट के लिए ओपनर टिम सीफर्ट और पृथ्वी शाह ने 30 रनों की साझेदारी की. सिफ़र्ट ने 14 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रन बनाए. लेकिन चौथे ओवर में ही दिल्ली का दूसरा विकेट भी गिर गया. मनदीप सिंह बिना रन बनाए मुरुगन की गेंद पर आउट हो गए.

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: