वैशाली: अपनी शादी में दूल्हे ने पहले तो बारात के साथ दुल्हन के दरवाजे पर जमकर डांस किया. घरातियों ने बारातियों का जोर-शोर से स्वागत किया. फिर जयमाला की बारी आई तो दूल्हा-दुल्हन के खुशी-खुशी एकदूसरे को वरमाला पहनाई. फिर अचानक दूल्हे को अपना प्यार याद आ गया और वह शादी के मंडप से चुपके से भाग निकला. दूल्हे के गायब होते ही हड़कंप मच गया. दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ. यह अजीबो-गरीब घटना बिहार के वैशाली जिले के महुआ नगर परिषद के शेरपुरा छतवारा पंचायत में घटित हुई. शादी में जमकर हंगामा देखने को मिला.
लड़के के फरार होने की सूचना के बाद लड़की के घरवालों ने दूल्हे के घरवालों के साथ कैमरामैन एवं चालक को बंधक बना लिया। घंटों बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति पर दूल्हे के चचेरे भाई से शादी कराई गई। इसके बाद लड़की के घर वालों ने बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त किया।
शादी में दूल्हे ने नही लाया सैंडल तो भड़क उठी दुल्हन,भरी पंचायत में सुनाया ये फैसला
जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के मधौल पंचायत से भुनेश्वर सिंह के पुत्र विजय कुमार की बरात महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा आई थी। बरात पहुंचने के बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बरातियों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद बरात दरवाजे पर लगी। जयमाल का भी रस्म अदायगी की गई। जयमाल के कुछ ही देर बाद वहां से दूल्हा चुपचाप फरार हो गया।
काफी प्रयास के बाद मामले को किसी तरह शांत किया गया। दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति के बाद लड़की की शादी दूल्हे के चचेरे भाई लालू सिंह के साथ की गई। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
दूल्हे के घरवाले व उसके साथ आए कैमरा मैन और गाड़ी के चालक को बंधक बना लिया। साथ ही बराती की गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले ली। बताया जाता है कि लड़के का पहले से किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इसी बात को लेकर दूल्हा फरार हो गया।
महिला टीचर के घर से हुई सोने की चोरी, फिर चोर ने कुरियर से लौटाए जेवरात, पुलिस हैरान
महिला सांसद ने बोल्ड अंदाज में शेयर कर दी तस्वीर,सोशल मीडिया में जमकर वायरल, देखें Pic