पंजाब में आप पार्टी के सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ, ये होंगे नए मंत्री

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों का एलान कर दिया है,जिसमे उन्होंने ट्वीट कर जानकरी दी के राज्य की नई मंत्रिपरिषद् शनिवार को शपथ लेगी।

पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है. हमें रंगला पंजाब बनाना है.’

वहीं आज समाचार एजेंसी एएनआई के जानकरी अनुसार आप नेता हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, डॉ विजय सिंगला ने पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

लाल चंद कटारुचक, गुरमीत सिंह मीत हेयर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर और साथ ही ब्रह्मशंकर जिम्पा और हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।

इसे पढ़े-पंजाब के नए मुख्यमंत्री बने भगवंत मान, भगत सिंह के गांव में ली शपथ

इसे पढ़े-शादी से कुछ दिन पहले व्यक्ति ने दुल्हन को दिया धोका, फिर हुआ ये…

Share Now

Leave a Reply