H.E.C के कामगारों ने सांसद गीता कोड़ा का किया स्वागत , पूरी खबर पढ़े

RANCHI: H.E.C के कामगारों का सात महीने का वेतन नही मिल पाया जिसको लेकर कामगार चौदहवां दिन टूल डाउन पर हैं, इस बीच कल सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने सदन में सरकार से कामगारों का सात माह का बकाया वेतन देने की बात रखी एवं कामगारो के लिए सदन में आवाज़ बुलंद किया। आज श्रीमती कोड़ा दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुँची तो कामगारों ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं धन्यवाद दिया।

एयरपोर्ट से सीधा श्रीमती कोड़ा H.M.B.P प्लांट पहुंचीं और कामगारों को संबोधित करते हुए कहा की मैं मजदूर की बेटी हूं। उनके दर्द को समझती हूं। इसलिए सदन में आवाज उठाई और आगे मुख्यमंत्री और केंद्रीय उद्योग मंत्री दोनो से इसी सप्ताह बात रखूंगी और कामगारों के समस्याओं का समाधान कराऊंगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से कमलेश सिंह,कर्ण सिंह, मनीष कुमार, गहन महतो, काशवीर महतो, दीपक रजवार सहित अन्य कामगार शामिल थे।

Share Now

Leave a Reply