रांची पहुंचे फ़िल्म स्टार रजनीकांत,राज्यपाल से की मुलाकात,रजरप्पा मंदिर में की पूजा

भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज कलाकार रजनीकांत आज झारखंड पहुंचे हुए हैं। उन्‍होंने रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर स्थित रजरप्‍पा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

गौरतलब है कि सुपरस्‍टार रजनीकांत इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म ‘जेलर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्‍म को पूरी दुनिया के दर्शकों का भरपूर प्‍यार मिल रहा है।

अचानक सुपरस्टार रजनीकांत की तस्वीर रजरप्पा से वायरल होने लगी। बगैर किसी पूर्व सूचना के अचानक रजनीकांत रांची पहुंचे। रजनीकांत की गुरु परमहंस योगानंद पर गहरी आस्था है। रांची में योगदा सत्संग के कार्यक्रम में शामिल होने वह रांची पहुंचे थे। बताया जाता है कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी रजनीकांत बगैर किसी सूचना के रांची आते रहे हैं।

रजनीकांत की यह यात्रा बेहद गोपनीय रखी गयी थी। राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद रजनीकांत रजरप्पा में स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। साधारण व्यक्ति की तरह पूजा की। जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला कि रजनीकांत यहां पहुंचे हैं उनकी एक झलक के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। कुछ लोगों ने सेल्फी के लिया आग्राह किया तो रजनीकांत ने तस्वीर भी खिंचवाई। मंदिर के अंदर मौजूद पंडित ने बताया कि मैं देखकर हैरान रह गया हमें पहले से सूचना नहीं थी कि वह आ रहे हैं अचानक वो सामने थे वह किसी सामान्य व्यक्ति की तरह आये पूजा की और चले गये।

Share Now

Leave a Reply