झारखंड कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेसी,खूब हुआ हंगामा

कांग्रेस भारत जोड़ने निकली है। लेकिन कांग्रेसी आपस में ही जुड़े नहीं हैं। जामताड़ा में अभियान के दौरान विधायक डॉ. इरफान अंसारी और जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्र के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेता गांधी चौक पहुंचे, तभी विधायक डॉ इरफान अंसारी भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और एक साथ गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसी बीच बताया जाता है कि विधायक के एक समर्थक ने जिलाध्यक्ष को धक्का देने का प्रयास किया और इरफान अंसारी के कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाये.

वहां प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कृषि मंत्री बादल भी थे। बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जैसे ही यात्रा शुरू हुई, माइक पर नारेबाजी को लेकर दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया। विधायक समर्थकों ने माइक छीन ली, इसके बाद हंगामा हो गया।

Share Now

Leave a Reply