Dhanbad: भाजपा नेता हत्या कांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

DHANBAD: आपको याद दिला दे कि 19 अगस्त 2020 को धनबाद शहर के बैंक मोड़ इलाके में 34 साल के भाजपा नेता सतीश सिंह को दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस घटना को दो बाइक में सवार चार अपराधियों ने अंजाम दिया था।

जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और 24 फरवरी 2021 को पुलिस ने विकास सिंह तथा सतीश साव के घर कुर्की का इस्तेहार तामिला किया था।

इसी मामले में हत्या के प्रमुख आरोपी विकास सिंह ने धनबाद न्यायालय में शनिवार को सरेंडर कर दिया। उसे धनबाद जेल भेज दिया गया है।

Share Now

Leave a Reply