डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज आ रहे है रांची, पार्टी के इस कार्यक्रम में लेंगे भाग

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज रांची आ रहे है वहीं आपको बता दे कि 12 फरवरी को पार्टी के कर्यक्रम में भाग लेंगे जिसको लेकर तैयारियां पूरी का ली गयी है,उनका कार्यक्रम कार्निवाल हॉल में आयोजित किया जाएगा. उनके दौरे को लेकर गिरिडीह जिला राजद की बैठक 9 फरवरी को अम्बेडकर भवन में बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया तेजस्वी यादव के कार्यक्रम में हजारों राजद कार्यकर्ता 150 गाड़ियों के काफिले में रांची रवाना होंगे. बैठक के बारे में जिला अध्यक्ष नाकेशवर ठाकुर ने कहा कि बैठक में तेजस्वी यादव के कार्यक्रम सहित आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा चली.

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि उक्त कार्यक्रम बोकारो जिला से हजारों नेता कार्यकर्ता लगभग सैकड़ों वाहनों से रांची राजधानी रवाना होंगे। इस कार्यक्रम में 2024 लोकसभा व विधानसभा चुनावों की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही तेजस्वी यादव सभी को मूल मंत्र देंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा रांची कार्यक्रम में पूरे राज्य से हजारों लोग पार्टी का दामन थामेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रखंड अध्यक्षों को जिम्मेवारी दी गई है।

कार्यकर्ता मिलन समारोह में तेजस्वी यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर तेजस्वी यादव पार्टी के नेताओं और कार्यकर्तओं को संबंधित करेंगे। इस बात की जानकारी झारखंड प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने दी।

Share Now

Leave a Reply