बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार की देर रात रैन बसेरों व आश्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सड़क के किनारे, पुल- फ्लाइओवर के नीचे कड़ाके के ठंड में सो रहे लोगों को निजी कोष से कंबल बांटे. उन्होंने खुद अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी शेयर की है. तेजस्वी ने लिखा है कि कड़ाके की सर्दी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की. उन्हें कोई दिक्कत न हो, इस संदर्भ में जरूरी उपाय किये. रैन बसेरों में मौजूद लोगों की अपेक्षाओं को जाना. संबंधित अधिकारियों को उन कमियों को जल्द दूर करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
सड़क के किनारे, पुल-फ्लाईओवर के नीचे कड़ाके के ठंड में सो रहे ग़रीब भाइयों को निजी कोष से कंबल बाँटे तथा उनसे वार्तालाप कर उनकी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना। pic.twitter.com/UVsykFtb7M
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 21, 2022
वहीं आश्रय स्थलों में गरीबों के सोने के लिए बिस्तर और कंबल की व्यवस्था की गई है।
रैन बसेरों को आसपास के शौचालयों के साथ जोड़ा गया है, जहाँ आसपास शौचालय नहीं वहाँ अलग से शौचालयों की व्यवस्था की गई है। सभी में स्वच्छ पेयजल की उचित व्यवस्था है।
ज़रूरी सामान रखने के लिए सभी लोगों के लिए अलग अलग बक्से की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी का भी इंतजाम किया गया है।
मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और वाई-फाई की व्यवस्था का भी निर्देश दिया।
अग्निशमन उपकरणों की भी व्यवस्था करने के लिए भी अधिकारीगण को कहा।
वहीं उन्होंने कहा आश्रय स्थलों की लगातार संख्या बढ़ाई जा रही है। रैन बसेरों का लाभ पाने के लिए प्रक्रिया को एकदम सरल बनाने को भी कहा गया ताकि अधिक से अधिक इसका लाभ उठा सकें।