कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज आ रहे झारखंड,हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को झारखंड की यात्रा करेंगे और पार्टी की राज्य इकाई के व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ की शुरुआत करेंगे।

पार्टी के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वह राज्य की राजधानी रांची से करीब 400 किलोमीटर दूर साहेबगंज जिले में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में गुमानी मैदान से 60 दिवसीय ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक संतालपरगना में कैंप कर रहे हैं. नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में झामुमो के मंत्री हफीजुल अंसारी, सांसद विजय हांसदा और विधायक शामिल होंगे।

वह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए भी देशभर में सबसे पहले झारखंड पहुंच रहे है. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

वहीं पार्टी अध्यक्ष विशेष विमान से दुमका पहुंचेगे। दुमका से हेलीकॉप्टर से गुमानी कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. कार्यक्रम में कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला कमेटी व सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Share Now

Leave a Reply