मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस अध्यक्ष को दी जीत की बधाई….2024 लोकसभा चुनाव पर भी हुई चर्चा।

रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नयी दिल्ली में आईएनसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर कर्नाटक विधानसभा जीत की बधाई दी। दोनों नेताओं के बीच वर्तमान एवं भविष्य के राजनीतिक पर भी कई घंटे चर्चा हुई। 2024 में होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर बातें हुई। विपक्ष को एकजुट रखने की रणनीति पर चर्चा हुई। कर्नाटक चुनाव को भविष्य की राजनीति का संकेत मानते हुए भाजपा से मुकाबला करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे को लेकर भी इनके बी लंबी बातचीत चली।

Share Now

Leave a Reply