चंडीगढ़ नगरपालिका चुनावः आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को दिया झटका, मेयर को दी मात

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। 35 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने 14 भाजपा 12 और कांग्रेस को 8 शिरोमणि अकाली दल 1 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव परिणामों पर खुशी जताई है।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ” आम आदमी पार्टी वहां पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

चंडीगढ़ नगरपालिका के 35 वार्डों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ था और वोटों की गिनती आज हुई। 2016 के चुनाव में नगरपालिका की 26 सीटें थीं जो अब बढ़कर 35 हो गई हैं.

पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से इस स्थानीय चुनाव को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Share Now

Leave a Reply