केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा रिकॉर्ड अंतर से जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के सत्यन मोकेरी को
4 लाख से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी पहली बार लोकसभा सांसद बन गई हैं।
उन्हें कुल 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले। यहां CPI के सत्यन मोकेरी (2 लाख 11 हजार वोट) दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास (1 लाख 9 हजार वोट) तीसरे नंबर पर रहे।
वहीं इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने वायनाड में जीत के मामले में भाई राहुल गांधी से भी आगे निकल गई हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी के 3.65 लाख वोटों के मार्जिन को तोड़ दिया है।
प्रियंका से पहले गांधी परिवार में से जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, फिरोज गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी और राहुल गांधी राजनीति में एंट्री कर चुके हैं. प्रियंका गांधी अब अपनी राजनीति देश के दक्षिणी हिस्से से शुरू करेंगी. वह अपनी दादी और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और चाची मेनका गांधी के बाद चौथी महिला सदस्य हैं जो संसद पहुंचेंगी।