ब्रेकिंग : रणवीर और अलिया की होगी साल की सबसे बड़ी शादी, विदेशों से आयेंगे कई मेहमान

बॉलीवुड की एक ओर जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रह है। रणबीर और आलिया भट्ट की शादी इस साल की सबसे बड़ी शादी होने वाली है। बीते काफी वक्त से रणबीर और आलिया के फैंस इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खबरों की मानें दोनों इसी महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब सुनने में आ रहा है कि शादी से पहले रणबीर कपूर एक शानदार बेच्लर्स पार्टी करने जा रहे हैं और इसमें शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सामने आ गई है।

सूत्रों की मानें तो शादी के पहले रणबीर एक शानदार बेच्लर्स पार्टी करने वाले हैं। इस पार्टी में उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसमें उनके चाइल्डहुड फ्रेंड्स भी शामिल हो सकते हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के कुछ नाम भी शामिल हैं जैसे अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी सहित कई अन्य स्टार्स के शामिल होने की खबरें हैं।

Share Now

Leave a Reply