ब्रेकिंग: अमीषा पटेल पहुंची रांची ,सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए मामला

एक्ट्रेस अमीषा पटेल रांची पहुंच गई है,जिसके उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया। उन पर चेक बाउंस, धोखाधड़ी और धमकी देने से संबंधित मामला चल रहा है। मिली सूचना के मुताबिक पहले वह नहीं आने वाली थी, लेकिन रांची आकर उन्होंने सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अप्रैल महीने में हुई सुनवाई के दौरान उन्हें समन जारी कर कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया था पर वो हाजिर नहीं हुई थीं। जिसके बाद रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी किया।

यह मामला धोखाधड़ी और ढाई करोड़ रुपये के लेनदेन से जुड़ा है। दरअसल रांची के ही अरगोड़ा में रहने वाले अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 में सीजीएम कोर्ट में शिकायत की थी। अजय कुमार सिंह एक उद्योगपति और फिल्म निर्माता हैं।

बता दें कि अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में की थी। आरोप है कि म्जूयिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये ले लिए लेकिन इसके बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया।

आरोप है कि अमिषा की ओर से टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने मुकदमा किया।

Share Now

Leave a Reply