बड़ी खबर: भाजपा में शामिल हो सकते कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूरी खबर पढ़े

NEW DELHI: इसी महीने अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे विवाद के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया है। सीएम पद के बाद संभव है कि अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं।

इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि अमरिंदर सिंह अमित शाह से मुलाकात के बाद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि शाह से मुलाकात से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया एडवाइजर ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कैप्टन अमरिंदर के दिल्ली दौरे पर बहुत कुछ कहा जा रहा है। वह एक निजी दौरे पर हैं, जहां वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और कपूरथला का घर खाली करेंगे।

Share Now

Leave a Reply