बिग ब्रेकिंग: झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ का रोप-वे सैप अचानक टूटा, कई लोग हुए घायल

झारखंड के देवघर में त्रिकुट पहाड़ का रोप-वे सैप अचानक टूटा, कई लोग हुए घायल।

देवघर के त्रिकुट पहाड़ का रोपवे का ट्राली टूटने से कई लोग घायल हो गये हैं. कई लोग रोपवे में फंसे हुए हैं. कई लोगों के फंसे होने की सूचना है. राहत और बचाव का काम शुरू करने के लिए प्रशासन और NDRF की टीम मौके के पहुंच चुकी है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार, झारखंड के देवघर के त्रिकुट हिल्स पर रोपवे से एक ट्राली के खिसकने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। कई लोग (रोपवे बंद होने के कारण फंस गए) अभी भी वहां हैं। NDRF की टीम मौके पर मौजूद है और सभी को हटा देगी।

हादसे के बाद से अफरा-तफरी मची हुई है। कई लोगों के परिजन लापता हैं। करीब डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची के माता-पिता का पता नहीं चल रहा है। ट्रॉली में फंसे लोग खुद को बचाने की गुहार लगा रहे हैं। तार टूटने के बाद असम से आए पति-पत्नी भूपेंद्र वर्मा और दीपिका वर्मा ट्रॉली का दरवाजा तोड़कर नीचे कूद गए। इसमें दोनों घायल हुए हैं।

त्रिकुट पहाड़ की लंबाई 848 मीटर है। यह झारखंड का एकमात्र और बिहार झारखंड का सबसे ऊंचा रोपवे है जमीन से खड़ी 90 डिग्री के कोण पर यह बना हुआ है। इस पर पहुंचने के लिए एक-एक ट्रॉली में 4-4 लोगों को बैठाकर ऊपर भेजा जाता है।

इसे पढ़े-बगहा में नाबालिग से बुजुर्ग ने कमरे में ले जाकर किया रेप, पीड़िता को धमकाया

राजधानी रांची में रामनवमी को लेकर प्रशासन की टीम अलर्ट,किया जा रहा फ्लैग मार्च चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

सोनाक्षी सिन्हा ने मालदीव बीच पर बोल्ड अंदाज में शेयर की तस्वीरें, तो फैन्स ने किये ये कमेंट,देखें PIC

Share Now

Leave a Reply