JR DESK: भगवान राम की नगरी अयोध्या 12 लाख दीयों से जगमग होगी। राज्य की योगी सरकार ‘दीपोत्सव’ पर यहां 12 लाख दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। 12 लाख में से 9 लाख दीये सरयू नदी के तट पर जलाए जाएंगे। पिछले वर्ष ‘दीपोत्सव’ पर छह लाख से अधिक दीये जलाए गए थे जो एक विश्व रिकॉर्ड था।
सरकार के बयान के अनुसार, सोमवार से शुरू हो कर पांच दिनों तक चलने वाले समारोह के दौरान रामलीलाओं का मंचन, थ्री डी होलोग्राफिक प्रदर्शन, लेजर शो और आतिशबाजी भी होगी। इस बयान में बताया गया है कि नदी के तट पर नौ लाख दीये जलाए जाएंगे और शेष तीन लाख दीये शहर के अन्य हिस्सों में तीन नवंबर को शाम छह से साढ़े छह बजे के बीच जलाए जाएंगे।