झारखंड में दो और महाराष्ट्र में एक चरणों में होगी विधानसभा चुनाव, 23 नवंबर होगी मतगणना

ANI

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. आज चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया. महाराष्ट्र में एक चरण में तो झारखंड में दो चरणों में मतदान होंगे. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा. वहीं, झारखंड में पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर तो दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड चुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव आयोग की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया.

48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी 2 फेज में होगा। 47 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग 13 नवंबर को की जाएगी। एक विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

Share Now

Leave a Reply