अलर्ट: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज,तबाही मचाने आ रहा है तूफान,इस दिन होगी बारिश

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज,तबाही मचाने आ रहा है तूफान,इस दिन होगी भारी बारिश।

झारखंड के कई जिलों में 11 मई को आंधी-बारिश होगी। साथ ही कई जगहों पर गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वही बताया जा रहा कि तूफान Asani का पश्चिम बंगाल समेत झारखंड में असर पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रांची और इसके आसपास 8 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 मई को राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में पड़ेगा।

जबकि 11 मई को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिले में बारिश होने की उम्‍मीद है। साथ ही इन जिलों में आंधी और वज्रपात की आशंका है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा भी चलने की संभावना है।

इसे पढ़ें-नोरा फतेही ने ‘गर्मी ‘ सॉन्ग पर रणवीर सिंह के साथ किया हॉट डांस,बढ़ाया इंटरनेट का पारा,देखें Video

संतान प्राप्ति का झांसा देकर बाबा ने दंपती महिला को नशीला पदार्थ सुंघा, किया ऐसा काम

Share Now

Leave a Reply