15 साल के बाद हटिया डैम का खुल सकता है फाटक, जलस्तर पहुँचा 37 फ़ीट

RANCHI: राजधानी रांची में लगातार बारिश होने की वजह से चारो तरफ पानी भर गया है आपको बता दे कि 1138 MM बारिश अभी तक हुई है। जिसके कारण हटिया डैम का जलस्तर 37 फ़ीट पहुँच गया है, इसी वजह से डैम के स्तिथि को देखते हुए 15 साल बाद डैम का फाटक खोला जा सकता है। आपको बता दे कि अगस्त हटिया डैम का जलस्तर 32 फीट हो गया था। वहीं, 21 सितंबर तक यह बढ़कर 37 फीट पर पहुंच गया है। डैम में अधिकतम जल संग्रहण की क्षमता 39 फीट है। जलस्तर 38 फीट के पार पहुंचने पर स्पील वे फाटक खोलने पर विचार हो रहा है। वहीं, कांके डैम का फाटक इस बरसात में पहले ही एक बार खोला जा चुका है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम बंगाल के गंगा के दक्षिणी मैदानी क्षेत्र में चक्रवातीय क्षेत्र से जुड़ा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में मौसम की ऐसी हालत 25 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।

Share Now

Leave a Reply