अफगानी महिलाएं अकेले नहीं कर सकेंगी दूरी की यात्रा:-तालिबान

  • JR DESK:-अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद से तालिबान देश की महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां लगा रहा है।अब उसने अपने नए फरमान में कहा कि महिलाओं को लंबी दूरी की यात्रा के लिए किसी पुरुष का साथ में मौजूद होना अब जरूरी होगा।
  • अफगानिस्तान के तालिबान अधिकारियों ने रविवार को कहा महिलाओं को लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं दी जाएगी जब तक कि उनके साथ उनका कोई करीबी पुरुष रिश्तेदार ना हों। वहीं महिलाएं छोटी दूरी की यात्रा अकेले कर सकेंगी। ये निर्देश तालिबान के ‘सदाचार फैलाने और बुराई रोकने वाले मंत्रालय ने जारी किए।
Share Now

Leave a Reply