आम आदमी पार्टी ने किया एलान राष्ट्रपति चुनाव में इन्हें
देंगे समर्थन.
आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी है कि वो राष्ट्रपति चुनाव में किस उम्मीदवार का समर्थन करने वाले हैं.
आप सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा, ”आप राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी. हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन हम यशवंत सिन्हा के लिए वोट करेंगे.’
"AAP will support Opposition's Presidential candidate Yashwant Sinha. We respect Droupadi Murmu but we will vote for Yashwant Sinha," says AAP MP Sanjay Singh
(File photo) pic.twitter.com/ESnHxtAN7s
— ANI (@ANI) July 16, 2022
राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्ताधारी एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को को उम्मीदवार बनाया है.
भारत के राष्ट्रपति चुनाव में 18 जुलाई को मतदान होना है और 21 जुलाई को नतीजा आएगा.