हजारीबाग में एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी हुआ सड़क हादसा,कई लोग घायल।
हजारीबाग में सड़क हादसा हुआ है। जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत बादम स्टैंड से हजारीबाग जाने के क्रम में मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 13 यात्री घायल हो गए।
वहीं घायल यात्रियों इलाज के लिए को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हज़ारीबाग़ रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। वही बताया जा रहा कि बस का ड्राइवर नशे में था और नियंत्रण खो बैठा।
वही घटना के संबंध में बताया जा रहा है की सुबह करीब 5.30 बजे जेकेवाई नामक बस मीडिल स्कूल के निकट पुल के मोड के पास पलट कर खेत में जा गिरी। बस पलटते ही चालक पप्पू व उप चालक सरवर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस को अपने कब्जे में लिया। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया।
Read More-काजल अग्रवाल ने दिखाई अपने बेटे नील की पहली झलक, लिखा प्यार से नोट, देखे Pic