सरायकेला-खरसावां जिले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बता दे कि एक मिनी ट्रक का भीषण सड़क हादसा हो गया है। चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में गुरुवार की सुबह बारात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकरा कर पलट गई।
बारात ईचागढ़ थाना क्षेत्र के दारूदा से कांदर बेड़ा के पास रामगढ़ गई थी। मिनी ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पुल से टकरा के बाद चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका।
इस घटना में बताया जा रहा कि अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गंभीर रूप से घायल लोगों को ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है।इसके बाद वाहन लेकर बारात चला गया। रात में पार्टी की। इसके कारण चालक को गाड़ी चलते समय नींद आ गई। नींद के कारण यह हादसा हुआ। वाहन पर लोगों के साथ-साथ साउंड बॉक्स, लाइडस्पीकर भी रखे गए थे। दुर्घटना में वाहन का एक चक्का तक निकल गया।
इसे पढ़ें-प्रिटी जिंटा ने शेयर की अपने बेबी की पहली झलक, अपने गोद में यूं संभालती नजर आई
शादी में हुई गड़बड़ी बिजली हो गई गुल और बदल गईं दुल्हनें, फिर हुआ ये..