अलर्ट: झारखंड के में बदलेगा मौसम आएगी ‘तूफान’ इन जिलों में होगी भारी बारिश.
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. पारा पहले से गिरा हुआ है. इससे भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिल गई है। रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि 12 से लेकर 14 मई तक राज्य के कई हिस्से में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश-गर्जन के साथ वज्रपात की भी संभावना है। अगले चार-पांच दिनों में रांची का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 23 डिग्री तक रह सकता है।
इसे पढ़ें-सोनाक्षी सिन्हा ने कर ली सगाई? तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी गुडन्यूज, देखे PIC
चक्रवाती तूफान ‘असानी’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस तूफान के के देखते हुए, मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों पर भी पड़ सकता है।
चक्रवाती तूफान असानी का झारखंड के कुछ जिलों में मामूली असर दिखने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से लेकर 13 मई तक क्लाउड बैंड के असर से देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
पश्चिम बंगाल से उठे इस तूफान का नाम ‘आसानी’ रखा गया,वही आपको बता दे कि तटीय आंध्र प्रदेश, रॉयलसीमा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछेक हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। हालांकि इतना तय है कि ठंडी हवाओं से इन राज्यों में मौसम सुहाना हो जाएगा।
यह भी पढ़ें-नोरा फतेही ने ‘गर्मी ‘ सॉन्ग पर रणवीर सिंह के साथ किया हॉट डांस,बढ़ाया इंटरनेट का पारा,देखें Video
66 साल के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल फिर बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल से होगी शादी