देश मे आज देखी जाएगी ‘ईद की जांद’ 3 मई को मनाई जाएगी ईद,तैयारियां जोरो पर ।
भारत में 3 मई को इस्लामिक त्योहार ईद-उल-फितर 2022 मनाया जाएगा। भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में शव्वाल माह का अर्धचंद्राकार चंद्रमा देखा जाएगा, इसलिए ये सभी देश 3 मई को ईद मनाएंगे। ईद उल-फितर शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है।
ईद को लेकर रांची शहर पुरी तरह सज चुका है। मुस्लिम समाज के लोग आज चांद का दीदार करेंगे जिसके बाद देश भर में कल ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।
खाने-पीने से लेकर सेवई, कपड़ा, चप्पल-जूता, टोपी, इत्र, चश्मा और क्रॉकरी तक के दुकान सज चुके हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग खरीदारी करने के लिए बाजार का रुख कर रहें हैं।
यह त्यौहार रमज़ान के पाक महीने के बाद अमन और भाईचारे का पैगाम लेकर आता है। ईद के दिन लोग नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करते हुए अमन और चैन की दुआ मांगते हैं।
इधर झारखंड में चांद देखने की व्यापक व्यवस्था की गई थी। लेकिन चांद का दीदार नहीं हो सका। बहरहाल, पूरे राज्य में हंसी-खुशी के साथ ईद मनाने की तैयारियां परवान पर है। बाजार में सेवइयां की लच्छी की खरीदारी जोरों पर है।
इस ईद के त्योहार में देश और राज्य भर में लोग तैयारिया में जुट गई लोग परिवारों के साथ खरीदारी के लिए निकल रहे है,और रमजान के आखिरी रोजा है जिसके बाद लोग ईद के चांद के दीदार करेंगे। सभी अपने अपने घरों को सजाने में जुट गया है ।