गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी द्वारा कोविड के दौरान सोशल वर्कर को सम्मानित किया गया

दिनांक 26.1.2022

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी श्री कृष्ण कुमार द्वारा पूर्वाहन 10:30 बजे झंडोत्तोलन जमशेदपुर अ.क्षे.स. कार्यालय में किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर सभी पदाधिकारी, कर्मी गण, संवेदक एवं सामाजिक संस्था से जुड़े लोग झंडातोलन समारोह में उपस्थित हुए एवं भाग लिए।
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत सेवानिवृत्त राजेन्द्र कुमार के साथ धनंजय पाण्डेय ,स्वच्छता निरीक्षक, निरंजन कुमार अनुसेवक को इस कार्यालय में सेवा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया । अभियंत्रण शाखा के सहायक अभियंता महेश प्रभाकर एवं कनीय अभियंता अभय कुमार हिमांशु को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।
स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मीगणों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्यो के लिए सामुदायिक संगठनकर्ता एवं सामुदायिक संसाधन सेविकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साक्ची और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु सामुदायिक संगठनकर्ता संपूर्णा माधुरी किरण तथा झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष रियाज़ शरीफ, सिद्धगोराथाना क्षेत्र अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु सामुदायिक संगठनकर्ता आशिया अहमद खान को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गय। साथ ही सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक संसाधन सेविका सुषमा यादव तथा बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक संसाधन सेविका श्रीमती ललिता गोस्वामी को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र एवं सम्मान प्राप्त करने वाले पदाधिकारी गण एवं कर्मी गणों द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को विशेष आभार एवं धन्यवाद दिया गया।

Share Now

Leave a Reply