
फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा बीते कई दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद लोगों यह कयास लगाने लगे हैं कि सोनाक्षी सिन्हा को अपना प्यार मिल गया है? सोनाक्षी सिन्हा ने नोटबुक फिल्म के एक्टर्स जहीर इकबाल को लेकर अपने रिश्ते पर बीते काफी समय से चुप्पी साधे रखी थी।
इसे भी पढ़े : पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा बहुभोज में सभी को करेंगे आमंत्रित
जहीर इकबाल की तस्वीरों को शेयर करते हुए पोस्ट लिखा है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग चर्चा करने लगे हैं। दरअसल जाहिर इकबाल का 10 दिसंबर को जन्मदिन था। इस खास मौके को सोनाक्षी सिन्हा ने एक पोस्ट शेयर कर और खास बना दिया।
सोनाक्षी सिन्हा द्वारा किए गए इस पोस्ट पर उनके दोस्तों ने भी खूब प्रतिक्रियाएं दी हैं। वहीं जहीर इकबाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि लेकिन वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। इसके साथ ही उन्होंने कई इमोजी भी बनाई है। एक अन्य कमेंट में जहीर इकबाल ने यह भी लिखा है कि क्या अधिकारिक तौर पर आपको अब अपनी हीरोइन कह सकता हूं।
महंगाई के खिलाफ रविवार को जयपुर में कांग्रेस की महारैली का ऐलान
H.E.C के कामगारों ने सांसद गीता कोड़ा का किया स्वागत , पूरी खबर पढ़े