राँची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक पवन मारू का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया।

RANCHI//JR DESK 6 NOV: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची एक्सप्रेस के पूर्व संपादक पवन मारू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को दुःख की इस घड़ी में शक्ति देने की प्रार्थना की है।

पवन मारू के निधन पर उनके छोटे भाई तथा राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने कहा कि हमारे परिवार का एक हीरा चला गया। उनके बड़े भाई विजय मारु पूरी तरह निशब्द हैं। सुरेंद्र सीताराम मारू के द्वितीय पुत्र पवन मारू बेंगलुरु में अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए गए थे। पवन मारू एक सामाजिक योद्धा थे।

वह पिछले कई माह से किडनी रोग से पीड़ित थे। वे अपने पीछे पत्नी सरोज मारू और दो बेटे पुनीत मारू और नवनीत मारू को छोड़ गए हैं। पवन मारू का जन्म 22 मार्च 1957 को रांची में हुआ था। वे वर्ष 1996 में रांची छोड़कर बेंगलुरु चले गए थे।

Share Now

Leave a Reply