ब्रेकिंग: प्रियंका गांधी वाड्रा गिरफ्तार, पूरी खबर पढ़े

UP: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक बड़े घटनाक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका को सोमवार सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, पार्टी एमएलसी दीपक सिंह को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

Share Now

Leave a Reply