झारखंड विधानसभा चुनाव के 81 सीटों में से 70 सीटों पर जेएमएम और कांग्रेस चुनाव लड़ रही,वहीं राजद ने भी अपनी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है गठबंधन दल के साथी राष्ट्रीय जनता दल को छह विधानसभा सीटों पर संतोष करना पड़ा। इन विधानसभा सीटों में देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, विश्रामपुर व हुसैनाबाद सीट राजद की झोली में आए हैं।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का दावा किया था कि हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे और विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है.
चतरा- रश्मि प्रकाश
कोडरमा- सुभाष यादव
देवघर- सुरेश पासवान
गोड्डा- संजय प्रसाद यादव
विश्रामपुर- नरेश प्रसाद सिंह
हुसैनाबाद- संजय कुमार सिंह यादव
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर आरजेडी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव चार दिनों से रांची में कैंप कर रहे थे। इस दौरान तेजस्वी यादव की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कई दौर की बातचीत हुई। वहीं तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के आला नेताओं से भी बातचीत की।