रांची को मिला कांटाटोली फ्लाईओवर की सौगात, सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन

राजधानी रांची के लोगों को शुक्रवार को बहुत बड़ी सौगात मिली है. कोकर के शांतिनगर से बहु बाजार के पास योगदा सत्संग आश्रम तक बने फ्लाईओवर पर आवागमन शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 2.24 किमी लंबी कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम ने फ्लाईओवर से लोगों का अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री 224.94 करोड़ की लागत से बने कांटाटोली फ्लाई ओवर का उद्घाटन करेंगे। इस फ्लाईओवर की लंबाई 2240 मीटर और चौड़ाई 16.6 मीटर है।

वही कांटाटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन के साथ ही इस पर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया. लोगों को यह फ्लाईओवर खूब भा रहा है. लोग कांटाटोली मोड़ के पास फ्लाईओवर पर रुककर सेल्फी ले रहे हैं.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर बहूबाजार स्थित संत पॉल कैथेड्रल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल हुए. यहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

संत पॉल्स कैथेड्रल मैदान से उन्होंने कांटाटोली फ्लाईओवर, बिरसा चौक, धुर्वा गोल चक्कर 4-लेन स्मार्ट पथ, रांची तथा धनबाद में कांको चौक-विनोद बिहारी चौक-गोल बिल्डिंग -8 लेन रोड का उद्घाटन किया।

Share Now

Leave a Reply