एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से दी मात,फाइनल में बनाई जगह

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम का सामना चीन से होगा। सोमवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हराया।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए। उनके अलावा उत्तम सिंह, जरमनप्रीत ने 1-1 गोल किया। साउथ कोरिया की तरफ से यंग जी हुन ने गोल किया। फील्ड गोल के लिए जरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत फाइनल में मंगलवार को मेजबान चीन से खेलेगा। यह मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चीन ने पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल के पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

भारतीय टीम के प्लेयर्स ने पहले क्वार्टर में ही आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने के कई मौके बनाए। पहले क्वार्टर में उत्तम सिंह ने बेहतरीन गोल किया। उन्होंने इस गोल को करने में कोई हड़बड़ी नहीं दिखाई और भारत को मैच में 1-0 से बढ़त दिला दी। भारत ने गोल करने के प्रयास जारी रखे और इसका फायदा 19वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला। तब भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल किया। कोरियाई टीम ने बाद में गोल करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

Share Now

Leave a Reply