रांची में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी,जांच के लिए निगम ने बनाये 10 टीम,हेल्पलाइन जारी

झारखंड में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या सरकारी आंकड़ों से 60 फीसदी अधिक है. निजी अस्पतालों में आंकड़े से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है.

रांची में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रिम्स, सदर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में अब तक 125 से अधिक मरीज भर्ती हैं। हालांकि, सरकारी रिकॉर्ड में मात्र 39 मरीजों की पुष्टि की गई है।

रविवार को भी सदर अस्पताल में डेंगू पीड़ित दो मरीजों को भर्ती कराया गया। रातू रोड, इरगू टोली, हरमू रोड, अरगोड़ा, हिन्दपीढ़ी, कडरू, डोरंडा, मोरहाबादी, कोकर आदि क्षेत्रों से सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं। निगम प्रशासक ने डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए 10 टीमें बनाई हैं। ये टीमें रोस्टर के अनुसार डोर टू डोर जांच करेगी।

आपके क्षेत्र में भी निगम द्वारा फॉगिंग नहीं की जा रही है तो आप निगम को सूचना दें। निगम के हेल्पलाइन नंबर 0651-2200011, 0651-2200025 और व्हाट्सअप नंबर 9431104429 पर सूचना दे सकते हैं।

Share Now

Leave a Reply