चंद्रयान-3 किया गया लॉन्च प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

फ़ोटो- ANI

भारत के चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे लॉन्च कर दिया गया है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान-3 को लॉन्च किया.

चंद्रयान 3 के लॉन्च को देखने के लिए कई स्कूलों के क़रीब 200 स्टूडेंट्स स्पेस सेंटर पर पहुंचे थे. इस दौरान हज़ारों लोग स्पेस सेंटर पर मौजूद दिखे.

पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 के लॉन्च से पहले ट्वीट कर कहा था- ”भारत के स्पेस सेक्टर के क्षेत्र में 14 जुलाई 2023 की तारीख़ सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी.

615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ यह मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंड करेगा। ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा।

Share Now

Leave a Reply