बड़ी खबर: पलामू में दो समुदाय के बीच हुई झड़प,इंटरनेट सेवा बंद धारा 144 लागू

झारखंड के पलामू में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। यहां दो समुदायों के बीच जमकर झड़प व पत्थरबाजी हुई, जिसके चलते इलाके में धारा 144 लागू की गई है।

दरअसल, महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है, जिसके चलते शिव मंदिरों में जोरों शोरों से इस पर्व की तैयारी चल रही है। इस बीच पांकी के भगत सिंह (मस्जिद) चौक पर महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच बहस होते-होते झड़प की वारदात हो गई। इस दौरान धार्मिक स्‍थल से पत्थरबाजी की गई, इस घटना में दर्जनाें से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। साथ ही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां सिर्फ झड़प व वारदात ही नहीं बल्कि बवाल इतना तीव्र हो गया की आगजनी तक कर दी गई।

पांकी में धारा 144 लगा दी गई है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया कि 16 फरवरी के शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखें।

इस पूरे विवाद के बाद बुधवार को इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है। और मामले को शांत कराया गया है। दूसरी तरफ तोरण द्वार को लेकर अब भी तनाव है। प्रशासन दोनों पक्षों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना के बारे में पता चलते ही डीसी, एसपी एवं स्थानीय विधायक घटना स्थल पर पहुंचे और अब स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन की ओर से इलाके में धारा 144 लागू कर दी और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, तनाव के इस माहौल को काबू करने पहुंची पुलिस वाले भी बीच बचाव के दौरान जख्मी हो गए। तो वहीं, अब इलाके में एसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील है।

Share Now

Leave a Reply