ब्रेकिंग: केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह पहुंचे रांची, एयरपोर्ट में हुआ जोरदार स्वागत

फ़ोटो- ANI

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार की देर शाम रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला रांची के रेडिशन ब्लू होटल पहुंचा। जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। अमित शाह शनिवार को 10 बजे रांची एयरपोर्ट से चाईबासा के लिए रवाना होंगे। चाईबासा में वे पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। रांची एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अन्य नेताओं ने अमित शाह का स्वागत किया। वहीं एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर रास्ते भर में बीजेपी कार्यकर्त्ता हाथों में झंडा लिए खड़ा थे।

रात्रि विश्राम रांची के एक होटल में करेंगे। अगले दिन यानी शनिवार की सुबह वह चाईबासा के लिए रवाना होंगे। वहां वह आमसभा को संबोधित करेंगे। फिर पार्टी के पदाधिकारियों को लोकसभा में झारखंड की सभी सीटें जीतने का मंत्र देंगे। इसके लिए भाजपा कोर कमेटी की बैठक चाईबासा में ही रखी गयी है। बीजेपी के झारखंड राज्य प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी शनिवार की सुबह रांची पहुंचेंगे और अमित शाह की सभा में शामिल होने के लिए चाईबासा जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शनिवार को चाईबासा से लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज करने वाले है. इससे पहले चाईबासा लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों के साथ वह बैठक करेंगे. वहीं इस कमेटी में पार्टी के स्थानीय नेताओं को शामिल किया गया है. जानकारी के मुताबिक इसके बाद शाह टाटा कॉलेज चाईबासा मैदान में चुनाव की तैयारी में लगे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. कल अमित शाह चाईबासा में करीब 3 घंटे रहेंगे. लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है.

Share Now

Leave a Reply