शाहरुख खान ने बर्थडे को इस तरह लोगो के साथ किया सेलिब्रेट,जगमगा उठा बुर्ज खलीफा देखे Video

शाहरुख खान का 2 नवंबर को 57वां बर्थडे था और यह बेहद स्पेशल रहा। अपने इस खास दिन को शाहरुख ने जहां कॉलेज स्टूडेंट्स और दोस्तों के साथ मनाया, वहीं बुर्ज खलीफा भी रोशन कर दिया गया।

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को रोशन कर दिया गया। बुर्ज खलीफा पर मेसेज लिखा था, ‘Happy Birthday Shah Rukh, Happy Birthday Pathaan…इसके साथ ही शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गाना ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ प्ले किया गया। इस गाने के प्ले होते ही बुर्ज खलीफा पर We Love You फ्लैश होने लगा। साथ ही इमारत पर शाहरुख खान की एक तस्वीर ब्लिंक कर रही थी।

बुर्ज खलीफा पर यह नजारा देखने के लिए शाहरुख खान के सैंकड़ों फैंस उमड़ पड़े। यह पहली बार नहीं था, जब शाहरुख खान के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा को रोशन किया गया। पिछले 4 साल से शाहरुख खान के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा को अलग-अलग अंदाज में रोशन कर किंग खान को बधाइयां दी गईं।

इस मौके पर लाखों फैंस सहित तमाम फिल्मी सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. किंग खान के घर पर भी हजारों फैंस की भीड़ देखने को मिली. वहीं जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस से मुखातिब होने के लिए शाहरुख खान ने मुंबई में एक खास इवेंट रखा. इस इवेंट में उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इवेंट में शाहरुख खान से जुड़ी एक खास बात सुन फैंस जोर-जोर से चीखने लगे.

राजधानी में कल से प्राइमरी स्कूल हो जाएंगे बंद, बढ़ते पॉल्युशन से सरकार ने किया ये एलान

ईशा गुप्ता ने पार की बोल्डनेस हदे,शेयर की ऐसी तस्वीर रह जाएंगे हैरान, देखें Pic

Share Now

Leave a Reply