उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में बिहार के दरभंगा जिले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. जिस मोबाइल फोन से धमकी दी गई थी, उसे भी बरामद करने का दावा किया गया है. मुंबई में सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एक अज्ञात नंबर से बुधवार को धमकी भरा कॉल आया था.
सुबह 5 बजे मुंबई पुलिस ने रेड मारकर उसे घर से उठाया है। युवक का नाम राकेश मिश्रा (35) है। बताया जा रहा है कि उसने बुधवार दोपहर 12 बजे और उसके बाद शाम 5 बजे के करीब HN रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में फोन कर अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके साथ ही मुकेश अंबानी और उनके परिवार को भी मारने की धमकी दी गई थी।
दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर मुंबई पुलिस का फोन आया था। उन्होंने सारी कहानी बताई। इसके बाद नंबर को ट्रेस किया तो वो दरंभगा का निकला। इसके बाद मुंबई पुलिस ने हमसे मदद मांगी। रात में मुंबई पुलिस यहां आई। पुलिस अपने साथ उसे मुंबई ले गई है।