एक बच्ची को बचाने कुँए में गिरे 30 लोग, 4 की मौत, ऐसे चल रहा है रेस्क्यू

मध्यप्रदेश : गंजबासौदा में गुरुवार की रात एक बच्‍ची फिसलकर कुएं में गिर गई। उसके बचाने के क्रम में 30 लोग अचानक मिट्टी धंसने से कुएं में गिर गए। सभी मलबे में दब गए। इनमें कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। हादसे में 4 लोगों के मरने की सूचना है। 10 लोग अब भी लापता हैं। जानकारी के अनुसार, यह कुआं करीब 50 फुट गहरा है। इसमें करीब 20 फुट तक पानी है। बचाव कार्य अब भी जारी है।

जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं। बचाए गए सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। घायलों का मुफ्त इलाज भी किया जाएगा।

Share Now

Leave a Reply