सिमडेगा में 2 शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जा रही अवैध गांजा की तस्करी में शामिल दो शातिर गांजा तस्करों को जिले के बोलबा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है उनके पास से 77 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजारों में अनुमानित मूल्य करीब 38 लाख 50 हजार रूपये है। 77 किलो गांजा की खेप को महिन्द्रा बोलेरो पिकअप वाहन के बाॅक्स में छुपाकर ओड़िसा से नेपाल ले जा रहा था।

Share Now

Leave a Reply