झारखंड प्रशासनिक सेवा के 10 पदाधिकारी का हुआ तबादला… जाने कौन कहाँ गए

रांची : झारखंड के 10 प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्‌, पलामू के पद पर पदस्थापित शेखर जमुआर को स्थानांतरित करते हुए संयुक्‍त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। संयुक्त सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित अनिलसन लकड़ा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्‌, जामताड़ा के पद पर पदस्थापित किया गया है। मधुपुर एसडीओ योगेन्द्र प्रसाद को स्थानांतरित करते हुए अपने वेतनमान में सहायक निदेशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी, देवघर के पद पर पदस्थापित विशालदीप खलखो की सेवा मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखण्ड, रांची से वापस लेते हुए एसडीओ गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

पूरी लिस्ट देखे:-

I

Share Now

Leave a Reply