विवाहित महिला के साथ 3 साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म….उसके बाद छोड़ कर हुआ फरार

UP : यूपी में प्रयागराज जिले के उतरांव क्षेत्र के एक गांव से मामला सामने आया है जहाँ एक महिला को प्यार के झांसे में फंसा कर एक युवक 3 सालो तक शारीरिक शोषण करता रहा ,जिसके बाद युवक उसे मुम्बई में छोड़ कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ की युवती की शादी जलालपुर कस्बा के एक युवक से हुई थी। जिसके बाद उसके 3 बच्चे भी हुए तभी गांव के ही रहने वाले एक युवक ने विवाहिता को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर उसे लेकर मुंबई चला गया।

आरोप है कि यहाँ से जाने के बाद मुम्बई में युवक ने किराये पर एक कमरा लिया जहाँ युवक उस महिला को रखता था और युवक ने विवाहिता से तीन साल तक दुष्कर्म किया। विवाहिता से जब युवक ऊब गया तो उसे मुंबई में छोड़कर घर भाग आया।

विवाहिता मुंबई से घर आई तो उनसे पुलिस से इस मामले में शिकायत की जिसके बाद पुलिस के सामने युवक ने विवाहिता को साथ रखने की बात कहकर सुलह समझौता कर लिया और विवाहिता को फिर से मुंबई ले गया। वहां कुछ दिन रहने के बाद फिर महिला को छोड़ घर भाग आया। वहां से विवाहिता पुनः युवक के घर मासूम बच्चों संग आ गई।

विवाहित महिला का आरोप है, जब वह अपने बच्चो के साथ युवक के घर पहुची तो युवक के घर वालों ने उसकी पिटाई की है इसके बाद एक बार फिर विवाहिता ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Share Now

Leave a Reply