धुर्वा स्मार्ट सिटी में चला बुलडोजर,बरसात में लोग हुए बेघर

धुर्वा स्मार्ट सिटी में चला बुलडोजर,बरसात में लोग हुए बेघर

धुर्वा स्मार्ट सिटी में चला बुलडोजर गरीबों का घर तोड़ बनेगा अमीरों का महल, बरसात में लोग घर से हुए बेघर,धुर्वा में बन रहे स्मार्ट सिटी के अंदर बने अवैध मकानों को बारिश में ही प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर तुड़वा दिया। प्रशासन द्वारा पुलिस बल लगा कई मकान तोड़े गए।

बारिश में किसी का घर नहीं उजाड़ते हैं। हालांकि इन मकानों को विगत दो वर्ष पहले ही खाली करने का नोटिस दिया गया था। करीब 12 मकान स्मार्ट सिटी में ऐसे बने हुए थे।

जो निर्माण कार्य में बाधा डाल रही थी,जब शुक्रवार को प्रशासन की ओर से इन मकानों को तोड़ा जा रहा था तब मकान के लोग चीखते-चिल्लाते दिखे कि उनके घरों को नहीं तोड़ा जाए। लेकिन प्रशासन ने उनकी एक ना सुनी। जिनके घर टूटे, उनका कहना था कि बारिश में उनके घरों को नहीं तोड़ा जाए कहने लगे वे अभी इस बारिश में कहा अपना गुजर बसर करेंगे कहाँ रहने जाएंगे उनके मकान को न तोड़ें।

Share Now

Leave a Reply

%d bloggers like this: